Sambhal: बिछौली में बुलडोजर एक्शन: ईदगाह के बाद इमामबाड़ा पर भी चला बुलडोजर, ग्रामीणों में आक्रोश।

सम्भल के बिछौली गांव में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन एक बार फिर चर्चा में है। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ चल रहे

By INA News Desk
Apr 16, 2026 - 13:55
50 Views
Sambhal: बिछौली में बुलडोजर एक्शन: ईदगाह के बाद इमामबाड़ा पर भी चला बुलडोजर, ग्रामीणों में आक्रोश।
बिछौली में बुलडोजर एक्शन: ईदगाह के बाद इमामबाड़ा पर भी चला बुलडोजर, ग्रामीणों में आक्रोश।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के बिछौली गांव में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन एक बार फिर चर्चा में है। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने ईदगाह से जुड़े निर्माण को हटाने की कार्रवाई की, वहीं इमामबाड़े पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक जरूरतों से जुड़ी जगह है। स्थानीय महिला जुबैदा ने बताया कि इमामबाड़े में ताज़िये रखे जाते हैं और गरीब परिवारों की बारातें भी यहीं ठहरती हैं। उनका कहना है कि प्रशासन को कार्रवाई रोकनी चाहिए और लोगों को थोड़ा और समय देना चाहिए था। हालांकि प्रशासन का पक्ष बिल्कुल स्पष्ट है। उपजिलाधिकारी निधि पटेल के अनुसार, जिस जमीन पर निर्माण हुआ है वह राजस्व अभिलेखों में पशुचर और खाद गड्ढे जैसी सार्वजनिक उपयोग की भूमि के रूप में दर्ज है। इस पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसके खिलाफ तहसीलदार न्यायालय ने पहले ही बेदखली का आदेश जारी कर दिया था। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि पूरे जनपद में लैंड बैंक बनाने के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि चाहे कब्जा पुराना हो या नया, सरकारी जमीन पर कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कार्रवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और अपील का मौका भी दिया गया था। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि अवैध कब्जाधारकों पर ध्वस्तीकरण के साथ-साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। प्रशासन की सख्ती से बिछौली में हालात संवेदनशील बने हुए हैं और सबकी निगाहें बुलडोजर कार्रवाई पर टिकी रही।

Also Read- Hathras : वकील पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, सुरक्षा कानून की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow