Saharanpur : ऐतिहासिक अखाड़े पर अधिकार को लेकर बढ़ा विवाद, वर्तमान उस्ताद ने लगाया गुमराह करने का आरोप

शफीक अंसारी ने बताया कि इंटरनेट पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें इमरान उर्फ पप्पू नाम के व्यक्ति को रुकन वाले अखाड़े का प्रमुख दिखाया गया है। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि इमरान उर्फ पप्पू का इस पारंपरिक अखाड़े से कोई नाता नहीं है।

By INA News Desk
Jun 29, 2026 - 22:36
65 Views
Saharanpur : ऐतिहासिक अखाड़े पर अधिकार को लेकर बढ़ा विवाद, वर्तमान उस्ताद ने लगाया गुमराह करने का आरोप
Saharanpur : ऐतिहासिक अखाड़े पर अधिकार को लेकर बढ़ा विवाद, वर्तमान उस्ताद ने लगाया गुमराह करने का आरोप

सहारनपुर के रामपुर मनिहारन कस्बे में स्थित ऐतिहासिक और पारंपरिक 'रुकन वाले अखाड़े' के संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है। अखाड़े के मौजूदा उस्ताद शफीक अंसारी ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक तस्वीर का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कस्बे का माहौल बिगाड़ने के इरादे से अखाड़े का झूठा उस्ताद पेश कर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं।

शफीक अंसारी ने बताया कि इंटरनेट पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें इमरान उर्फ पप्पू नाम के व्यक्ति को रुकन वाले अखाड़े का प्रमुख दिखाया गया है। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध बताते हुए कहा कि इमरान उर्फ पप्पू का इस पारंपरिक अखाड़े से कोई नाता नहीं है।

उन्होंने गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह झूठी पगड़ी किस अधिकार से बांधी गई है, क्योंकि अखाड़े की पुरानी परंपरा के मुताबिक वर्तमान प्रमुख की सहमति के बिना किसी अन्य को पगड़ी पहनाने का कोई नियम नहीं है। उन्होंने इस हरकत को अखाड़े की मर्यादा का उल्लंघन और लोगों को बहकाने की कोशिश बताया।

मामले को साफ करते हुए शफीक अंसारी ने कहा कि वह पिछले करीब 50 सालों से पूरी निष्ठा के साथ इस अखाड़े की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वह भविष्य में भी इस व्यवस्था को संभालते रहेंगे और अखाड़े की साख को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति या झूठे दावे का पूरी ताकत से विरोध करेंगे।

Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow