Hardoi: 25 हजार का इनामी अभियुक्त सलमान गिरफ्तार, बघौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बघौली पुलिस को बड़ी
What's Your Reaction?
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हरदोई। अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बघौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में 30 जुलाई 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना बघौली पुलिस ने सलमान पुत्र सलीम बंजारा, निवासी खुर्द खूंटी हेमपुर टांडा, थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना बघौली में दर्ज मु0अ0सं0 532/2019 के तहत धारा 307 भादवि (हत्या के प्रयास) के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार सलमान के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 531/2019 में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा धोखाधड़ी (धारा 419/420 भादवि) के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा मु0अ0सं0 572/2019 में उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रशान्त द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक विश्वबन्धू सिंह, हेड कांस्टेबल शिवेन्द प्रताप सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार, अंकित तोमर, रोहित कुमार, रोहित प्रताप सिंह, अजय कुमार तथा महिला कांस्टेबल सोनम शामिल रहीं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
INA NEWS2 May 10, 2026 0 47715
INA NEWS2 May 10, 2026 0 38196
INA News_Admin May 7, 2026 0 36838
INA NEWS2 May 9, 2026 0 37937
INA News_Admin Apr 13, 2026 0 49599
INA News_Admin May 26, 2026 0 6357
INA News_Admin Apr 18, 2026 0 7751
INA News_Admin Mar 26, 2026 0 7618
INA NEWS2 Oct 29, 2025 0 25307
INA NEWS2 Oct 29, 2025 0 25037
Total Vote: 1
हाँ, यह युवाओं की मेहनत और भविष्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है।
Total Vote: 8
हाँ, बिल्कुल
Total Vote: 9
बहुत संतुष्ट
Total Vote: 17
योगी आदित्यनाथ
Total Vote: 14
बेरोजगारी
Total Vote: 19
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
We use cookies to improve your experience on our site and to show you relevant advertising. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, revised Privacy Policy, and Terms of Service. View Cookies Policy




