Sambhal : संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें हुईं दर्ज, डीएम ने दिए 15 दिन में निस्तारण के आदेश

समाधान दिवस के दौरान डीएम राजेंद्र पेंसिया ने शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले दो लेखपालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं

By INA News Desk
Oct 4, 2025 - 21:14
122 Views
Sambhal : संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें हुईं दर्ज, डीएम ने दिए 15 दिन में निस्तारण के आदेश
Sambhal : संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें हुईं दर्ज, डीएम ने दिए 15 दिन में निस्तारण के आदेश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में शनिवार को नई तहसील स्थित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का 15 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके।समाधान दिवस के दौरान डीएम राजेंद्र पेंसिया ने शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले दो लेखपालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं एक अन्य लेखपाल को कार्य में ढिलाई बरतने के कारण स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण, विद्युत, विकास, शिक्षा तथा पंचायत विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और मौके पर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें।एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल जांच व कार्यवाही के आदेश दिए। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि लोगों की समस्याओं का निवारण पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस को औपचारिकता न मानें बल्कि इसे जनसेवा का प्रभावी माध्यम बनाएं।

Also Click : Sambhal : संभल में भयानक सड़क हादसा- जोया रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow