Sambhal : सम्भल में कल्कि महोत्सव में पहुँचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार और बंगाल जैसे राज्यों में भी Sir अभियान चल र

Dec 4, 2025 - 22:20
36 Views
Sambhal : सम्भल में कल्कि महोत्सव में पहुँचीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, विपक्ष पर साधा निशाना
बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री

Report : उवैस दानिश, सम्भल

गुरुवार को सम्भल के प्रसिद्ध कल्कि धाम में आयोजित कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुँचीं उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि Sir को लेकर विपक्ष का विरोध किसी भी तरह उचित नहीं है, क्योंकि देशहित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों को समर्थन मिलना चाहिए। उन्होंने देश में मजबूत सरकार के लिए यह आवश्यक बताया कि असली वोटर देश में रहें और बांग्लादेशी घुसपैठिए वोटर देश से बाहर हों, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार और बंगाल जैसे राज्यों में भी Sir अभियान चल रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि यूपी के मंत्री और विधायक अपनी-अपनी विधानसभा में सक्रिय रूप से ऐसे घुसपैठियों की पहचान कर रहे हैं, ताकि उन्हें बाहर किया जा सके और प्रदेश को सुरक्षित बनाया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने बोलते हुए कल्कि भगवान के अवतार की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि कल्कि भगवान अवश्य आएंगे और समस्त मानवता का कल्याण करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और मंत्री के संबोधन का स्वागत किया।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow