Lucknow: अच्छी खबर! घोसी की किसान चीनी मिल शुरू, मंत्री ए.के. शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया शुभारंभ, इस बार 18 लाख कुंतल पेराई का लक्ष्य। 

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान आज किसान चीनी मिल लिमिटेड, घोसी के पेराई सत्र का शुभारंभ विधिवत

By INA News Desk
Dec 4, 2025 - 22:07
71 Views
Lucknow: अच्छी खबर! घोसी की किसान चीनी मिल शुरू, मंत्री ए.के. शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया शुभारंभ, इस बार 18 लाख कुंतल पेराई का लक्ष्य। 
घोसी की किसान चीनी मिल शुरू, मंत्री ए.के. शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया शुभारंभ, इस बार 18 लाख कुंतल पेराई का लक्ष्य। 
  • किसान चीनी मिल लिमिटेड, घोसी(मऊ) का पेराई सत्र प्रारंभ, मंत्री ए.के. शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया शुभारंभ, इस वर्ष 18 लाख कुंतल पेराई का लक्ष्य
  • किसानों की समृद्धि व गन्ना उद्योग के विकास हेतु सरकार सतत प्रतिबद्ध:श्री ए के शर्मा

लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान आज किसान चीनी मिल लिमिटेड, घोसी के पेराई सत्र का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन कर किया। पारंपरिक विधि-विधान के साथ सत्र के प्रारंभ होने पर मंत्री श्री शर्मा ने सभी किसानों तथा मिल कर्मियों को शुभकामनाएँ दीं। मिल प्रबंधन ने इस वर्ष 18 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य तय किया है, जो क्षेत्र में गन्ना उत्पादन की बढ़ती क्षमता और किसानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि गन्ना किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, और चीनी मिलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण इकाइयां हैं। उन्होंने कहा कि घोसी और आसपास के क्षेत्रों में किसान गन्ना उत्पादन से जुड़े हैं, इसलिए मिल का सुचारू संचालन यहाँ के किसानों की आय बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मिल परिसर में सुविधाओं का विस्तार, भुगतान व्यवस्था को और सुगम बनाने तथा तकनीकी सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।मंत्री श्री शर्मा ने यह भी बताया कि मिल के विकास, संचालन और किसानों से संबंधित लंबित मुद्दों को लेकर उन्होंने गन्ना विभाग के मा. मंत्रीएवं  प्रमुख सचिव से विस्तृत चर्चा की है। साथ ही उन्होंने हाल ही में हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और मौसम की विपरीत परिस्थितियों से प्रभावित गन्ना किसानों की भरपाई और सहायता को लेकर कृषि मंत्री से भी वार्ता की है। उन्होंने कहा कि कृषकों के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार संवेदनशील है और हर संभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री शर्मा ने किसानों से गन्ना उत्पादन को और बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, उच्च उत्पादकता वाली गन्ना प्रजातियों और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने से न केवल पैदावार बढ़ेगी बल्कि मिल की पेराई क्षमता और चीनी उत्पादन में भी महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के सहयोग और किसानों की मेहनत से यह क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।उन्होंने मिल प्रबंधन को भी निर्देशित किया कि किसानों से समयबद्ध तरीके से गन्ना क्रय किया जाए तथा तौल केंद्रों पर पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मिल कर्मियों को भी निर्देश दिया कि किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार, त्वरित समस्या समाधान और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें।

इस अवसर पर विधायक सगड़ी एच एन सिंह पटेल,जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, जिला गन्ना विकास अधिकारी, गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष व सदस्य, मिल के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।

Also Read- Lakhimpur Kheri: यूपी के जंगलों में लौटी रौनक: इको-टूरिज्म बनी वन्यजीवों की सहेली, 161 करोड़ का मेगा प्लान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement