Sambhal : सम्भल में बिना अनुमति चल रहे दो पानी के प्लांटों पर सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी, संचालकों में मचा हड़कंप
सिटी मजिस्ट्रेट सबसे पहले बरेली सराय स्थित क्षेत्र में पहुंचे, जहां एक पानी का प्लांट बिना किसी लाइसेंस और स्वीकृति के चलता पाया गया। जांच के दौरा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
शहर में बिना अनुमति चल रहे पानी के प्लांटों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने अचानक छापेमारी कर दो ऐसे प्लांट पकड़े जो बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किए जा रहे थे। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अन्य प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सिटी मजिस्ट्रेट सबसे पहले बरेली सराय स्थित क्षेत्र में पहुंचे, जहां एक पानी का प्लांट बिना किसी लाइसेंस और स्वीकृति के चलता पाया गया। जांच के दौरान प्लांट संचालक आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट का काफिला चमन सराय स्थित दूसरे पानी के प्लांट पर पहुंचा। वहां भी प्लांट बिना अनुमति के संचालित होता मिला। दोनों स्थानों पर सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से बिजली कनेक्शन कटवाने के निर्देश दिए और संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में बिना अनुमति के प्लांट संचालित न करें।
सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
उन्होंने साफ कहा कि यदि दोबारा ऐसा पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि वर्तमान में शहर में लगभग 15 पानी के प्लांट संचालित हैं, जिनमें से कई के पास आवश्यक अनुमति नहीं है। उन्होंने सभी संचालकों से अपील की कि वे संबंधित विभागों से अनुमति लेकर ही अपने प्लांट चलाएं। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना अनुमति चलने वाले प्लांटों की पहचान कर एक-एक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जा सके।
Also Click : Sambhal : संभल में भयानक सड़क हादसा- जोया रोड पर पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
What's Your Reaction?











