Sambhal : सम्भल से मेरठ जाते वक्त लापता हुए पिता-पुत्र, 5 दिन बाद भी सुराग नहीं - परिजनों का एसपी ऑफिस पर हंगामा

सोमवार को तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी के ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न तो कॉल डिटेल निकाली जा रही

Apr 6, 2026 - 22:04
 0  6
Sambhal : सम्भल से मेरठ जाते वक्त लापता हुए पिता-पुत्र, 5 दिन बाद भी सुराग नहीं - परिजनों का एसपी ऑफिस पर हंगामा
Sambhal : सम्भल से मेरठ जाते वक्त लापता हुए पिता-पुत्र, 5 दिन बाद भी सुराग नहीं - परिजनों का एसपी ऑफिस पर हंगामा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बुकिंग पर मेरठ के लिए निकले पिता-पुत्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।सोमवार को तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी के ग्रामीण बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न तो कॉल डिटेल निकाली जा रही है और न ही मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।गांव निवासी नरेश पुत्र विशंबर और उनका बेटा भीमसेन 2 अप्रैल की शाम एक बुकिंग मिलने पर पिकअप लोडर लेकर मेरठ के लिए निकले थे। परिवार के मुताबिक, उनकी गाड़ी आखिरी बार टोल प्लाजा तक देखी गई थी, जिसके बाद दोनों अचानक गायब हो गए। गाड़ी में दो अन्य अज्ञात लोग भी सवार थे, जिनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।बताया गया कि रात करीब 10 बजे दोनों की आखिरी बार रिश्तेदारों से बातचीत हुई थी, इसके बाद से उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। इस घटना से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।लापता नरेश की पत्नी गीता ने सीओ बहजोई को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए पति और बेटे की सुरक्षित बरामदगी की मांग की। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अगर यह मामला किसी पुलिसकर्मी के परिवार से जुड़ा होता, तो अब तक कार्रवाई हो चुकी होती।वहीं, ग्रामीण राजू यादव ने बताया कि दोनों 2 अप्रैल शाम 7:37 बजे से लापता हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मजदूर लाने के बहाने गाड़ी बुक की थी। पुलिस को सूचना देने के बाद बताया गया कि एसओजी सहित तीन टीमें जांच में लगी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग सामने नहीं आया है। करीब डेढ़ घंटे तक परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पर डटे रहे और जल्द से जल्द पिता-पुत्र की बरामदगी की मांग करते रहे। अब सवाल यह है कि आखिर टोल प्लाजा के बाद दोनों कहां गायब हो गए? क्या यह साजिश है या कोई बड़ा हादसा?

Also Click : Sambhal : सम्भल नगरपालिका में गूंजे ढोल-नगाड़े: 5 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow