Hardoi: पाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, नगदी व एटीएम कार्ड बरामद।

जनपद के थाना पाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार

Apr 6, 2026 - 19:05
74 Views
Hardoi: पाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, नगदी व एटीएम कार्ड बरामद।
पाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, नगदी व एटीएम कार्ड बरामद।

हरदोई जनपद के थाना पाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 17,700 रुपये नगदी और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चोरी, लूट और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 अप्रैल 2026 को थाना पाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। इस दौरान मोहल्ला सैफ सराय निवासी इन्द्रपाल पुत्र रामचंद्र और राजीव पुत्र जोरावर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2025 को पिंटू होटल के पास एक व्यक्ति को झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से नगदी निकाल ली। इसके अलावा ग्राम महमदापुर में एक घर से नगदी व बर्तन चोरी करना, हजारी मरैया में एक दुकान से नगदी चोरी करना तथा एक व्यक्ति की जेब से पैसे चोरी करने की घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया।

इन मामलों में थाना पाली पर विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजीव का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और चोरी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना पाली के थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विशाल तिवारी, घनश्याम बिंद, इरफान अहमद सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, शाहाबाद पुलिस की कार्रवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow