Hardoi: पुलिस पर फायरिंग करने वाले 3 शातिर आरोपी अवैध असलहों सहित गिरफ्तार।

जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता

Apr 6, 2026 - 18:58
64 Views
Hardoi: पुलिस पर फायरिंग करने वाले 3 शातिर आरोपी अवैध असलहों सहित गिरफ्तार।
पुलिस पर फायरिंग करने वाले 3 शातिर आरोपी अवैध असलहों सहित गिरफ्तार।

हरदोई। जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 5 अप्रैल 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ लुक्का, प्रदीप और अंकित के रूप में हुई है, जो ग्राम ओमपुरी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के निवासी हैं।

बरामदगी:

  • 315 बोर का एक तमंचा
  • एक खोखा कारतूस
  • एक जिंदा कारतूस
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल

इस मामले में थाना कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और इनके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर, चोरी, लूट, एनडीपीएस और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थाना कोतवाली देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

Also Read- Hardoi: बिलग्राम में CDO का सख्त एक्शन: लंबित भुगतान, अधूरे निर्माण और गड़बड़ी पर कड़ी चेतावनी, अधिकारियों में हड़कंप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow