Hardoi: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त
What's Your Reaction?
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हरदोई जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक लोडर वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।
पूछताछ में उसकी पहचान अतुल पुत्र स्व. प्रेमपाल सिंह, निवासी कस्बा डड्डू थाना छतारी जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक लोडर वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 156/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार, कांस्टेबल शैलू सिंह और कांस्टेबल राजेश चौधरी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Also Read- Hardoi: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, शाहाबाद पुलिस की कार्रवाई।
Oct 8, 2026 56 Views
Oct 8, 2026 54 Views
Oct 8, 2026 49 Views
Oct 8, 2026 43 Views
Oct 9, 2026 37 Views
May 26, 2026 7,536 Views
Apr 18, 2026 8,944 Views
Mar 26, 2026 8,729 Views
Oct 29, 2025 26,396 Views
Oct 29, 2025 26,107 Views
Total Vote: 6
कूटनीतिक समाधान
Total Vote: 4
बहुत बड़ी उपलब्धि
Total Vote: 6
पेट्रोल-डीजल के दाम
Total Vote: 10
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद