Hardoi: जिलाधिकारी ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की

Apr 6, 2026 - 18:45
63 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।
जिलाधिकारी ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश।

हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से वरासत से जुड़े मामलों, पांच वर्ष पुराने मुकदमों तथा अन्य लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दस वर्ष से अधिक पुराने मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले सहायक चकबंदी अधिकारियों (एसीओ) के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि चालू माह के अंत तक पांच एवं दस वर्ष पुराने सभी लंबित मुकदमों का निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही चकबंदी की धारा 132 से संबंधित पत्रावलियों को समय से तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यों में तेजी लाई जा सके और प्रगति सुनिश्चित हो।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, डीडीसी ज्ञानेश त्रिपाठी, एसओसी प्रकाश चन्द्र उत्तम, चकबंदी अधिकारी राजीव राणा एवं डॉ. पुनीत शर्मा सहित एसीओ शकील अहमद, सतेंद्र कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5 का व्यापक जनजागरूकता अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow