Sambhal : हाईवे बना मौत का रास्ता- बेकाबू कार ने खाट पर सो रहे पिता और मासूम बेटी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 12 बजे पिता अपनी बेटी के साथ घर के बाहर हाईवे किनारे खाट पर गहरी नींद में सो रहा था। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल और एक ई-रिक्शे से टकराई, और फिर सीधे खाट प

Apr 30, 2026 - 22:15
47 Views
Sambhal : हाईवे बना मौत का रास्ता- बेकाबू कार ने खाट पर सो रहे पिता और मासूम बेटी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
Sambhal : हाईवे बना मौत का रास्ता- बेकाबू कार ने खाट पर सो रहे पिता और मासूम बेटी को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां स्टेट हाईवे किनारे खाट पर सो रहे पिता और उसकी आठ वर्षीय मासूम पुत्री को बेकाबू कार ने कुचल दिया। इस भीषण हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।घटना गांव दुबारी कला की है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 12 बजे पिता अपनी बेटी के साथ घर के बाहर हाईवे किनारे खाट पर गहरी नींद में सो रहा था। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल और एक ई-रिक्शे से टकराई, और फिर सीधे खाट पर चढ़ गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन घटनास्थल पर कार की नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार नंबर के आधार पर वाहन बदायूं जनपद का बताया जा रहा है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत को उजागर करता है।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow