Ballia : बलिया में स्कूल से घर लौट रहे दो छात्रों पर बदमाशों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। हमले के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़ितों से घट
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में काजीपुरा क्रॉसिंग के पास दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात सामने आई है। स्कूल से पढ़ाई कर घर वापस लौट रहे दो छात्रों पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में मिढ्ढी निवासी 18 वर्षीय सत्यम सिंह और 17 वर्षीय शिवम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। हमले के पीछे का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़ितों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से छात्रों को घेर कर उन पर वार किया।
Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?




