Bajpur : बुक्सा जनजाति जमीन विवाद: एडीएम की अध्यक्षता में संयुक्त समिति ने शुरू की जांच
यह पूरा मामला ग्राम सेमलपुरी का है, जहाँ पीड़िता नन्नी देवी और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि अतुल पांडेय ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनकी पैतृक भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने एडीएम, एसडीए
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में बुक्सा जनजाति की जमीन से जुड़े मामले में एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने कार्यवाही तेज कर दी है। बाजपुर एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान समिति ने सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। इस दौरान पीड़िता नन्नी देवी और उनके पुत्र संजू कुमार व मुगल सिंह ने अपना पक्ष रखा। वहीं, दूसरी ओर से विधायक अरविंद पांडेय के पुत्र अतुल पांडेय और मौके पर काबिज मक्खन सिंह ने भी समिति के सामने अपनी बात रखी। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने स्पष्ट किया कि समिति मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और पूरी निष्पक्षता के साथ अपनी रिपोर्ट सक्षम अधिकारियों को सौंपेगी।
यह पूरा मामला ग्राम सेमलपुरी का है, जहाँ पीड़िता नन्नी देवी और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि अतुल पांडेय ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनकी पैतृक भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया है। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने एडीएम, एसडीएम, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की एक संयुक्त जांच समिति बनाई है। समिति अब राजस्व अभिलेखों और दर्ज बयानों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन के हस्तांतरण में नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। एडीएम ने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की जाएगी।
Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?









