Sambhal : सम्भल गैंगरेप व हत्या केस में बड़ा फैसला, चार दोषियों को उम्रकैद

यह जघन्य वारदात रजपुरा थाना क्षेत्र की है। 13 जुलाई 2018 की रात करीब ढाई बजे पांच नामजद आरोपी एक महिला के घर में घुस गए। उस समय महिला का पति गाजियाबा

Dec 19, 2025 - 21:21
86 Views
Sambhal : सम्भल गैंगरेप व हत्या केस में बड़ा फैसला, चार दोषियों को उम्रकैद
Sambhal : सम्भल गैंगरेप व हत्या केस में बड़ा फैसला, चार दोषियों को उम्रकैद

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के बहुचर्चित गैंगरेप एवं हत्या मामले में अदालत ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर 1 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में शामिल पांचवें आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसकी सुनवाई अलग से किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।यह जघन्य वारदात रजपुरा थाना क्षेत्र की है। 13 जुलाई 2018 की रात करीब ढाई बजे पांच नामजद आरोपी एक महिला के घर में घुस गए। उस समय महिला का पति गाजियाबाद में मजदूरी करने गया हुआ था और घर में महिला अपनी सात साल की मासूम बेटी के साथ थी। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना के बाद राज खुलने के डर से आरोपी दोबारा महिला के घर पहुंचे और उसे जबरन पकड़कर पास स्थित मंदिर की झोंपड़ी में ले गए। वहां महिला को बंद कर झोंपड़ी में आग लगा दी गई, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। गैंगरेप के बाद पीड़िता ने रो-रोकर अपने भाई को आपबीती बताई थी, जिसका ऑडियो उस समय वायरल हुआ था। इस मामले में पीड़िता की सात साल की बेटी और उसके भाई ने अदालत में गैंगरेप और हत्या की गवाही दी। साथ ही मृत्यु से पूर्व पीड़िता द्वारा रिकॉर्ड किया गया ऑडियो भी साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश किया गया।मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में हुई। 17 नवंबर को कोर्ट ने आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद आज विद्वान न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने चारों दोषियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले से पीड़ित परिवार को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं यह फैसला समाज में अपराधियों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार वर्ष 2026 में युवाओं को देगी डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की सौगात, योगी सरकार के नाम दर्ज होगा 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow