Sambhal : जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार, 1.27 लाख कैश बरामद

जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि भगवान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिजुआ नगला अपने खेत की बंद मढ़ैया में जुआ खे

By INA News Desk
Sep 7, 2025 - 12:51
238 Views
Sambhal : जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार, 1.27 लाख कैश बरामद
जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार, 1.27 लाख कैश बरामद

Report : उवैस दानिश, सम्भल

थाना गुन्नौर क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1,27,200 रुपये नगद, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि भगवान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बिजुआ नगला अपने खेत की बंद मढ़ैया में जुआ खेल रहा है। सूचना पर एसपी के आदेश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां छापा मारते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों फिरोज गांधी, संकेत उर्फ भूरे, फुरकान, शिव कुमार, भगवान सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1.27 लाख रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए। साथ ही जुआ खेलने के लिए प्रयुक्त सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना गुन्नौर में मुकदमा संख्या 3030/25 धारा 294/25 एवं 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।अनुकृति शर्मा, एएसपी सम्भल

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ आरोपी पहले भी जुए और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। एएसपी ने बताया कि समाज में अपराध और जुए की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थाना पुलिस को सतर्क रहने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस छापेमारी में पुलिस टीम के साथ थानाध्यक्ष गुन्नौर और बबराला की संयुक्त टीम शामिल रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे समाज में शांति और कानून व्यवस्था कायम रह सके।

Also Click : Agra : उटंगन और खारी नदी के जल प्रवाह को व्यवस्थित करने की मांग उठी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow