Sambhal : उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण धीमी गति से, अंतिम तिथि 5 दिसम्बर

सम्भल जिले में वक्फ सम्पत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने का कार्य अभी भी सुस्त गति से चल रहा है। जिले में कुल लगभग 1550 वक्फ सम्पत्तियां दर्ज हैं, लेकिन अब तक

Dec 4, 2025 - 21:40
 0  17
Sambhal : उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण धीमी गति से, अंतिम तिथि 5 दिसम्बर
Sambhal : उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों का पंजीकरण धीमी गति से, अंतिम तिथि 5 दिसम्बर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जिले में वक्फ सम्पत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने का कार्य अभी भी सुस्त गति से चल रहा है। जिले में कुल लगभग 1550 वक्फ सम्पत्तियां दर्ज हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 770 संपत्तियों का रिकॉर्ड ही पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सका है। लगभग साढ़े सात सौ संपत्तियों का डेटा अभी भी दर्ज नहीं हो पाया है, जबकि अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025 तय की गई है। समय सीमा में अब मात्र 28 घंटे का समय शेष रह गया है।

अधिकारियों के अनुसार अनुपलब्ध रिकॉर्ड और कई संपत्तियों के प्रबंधक न मिलने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया बाधित हो रही है। शिया और सुन्नी दोनों वर्गों की सम्पत्तियां इस प्रक्रिया में शामिल हैं।

  • बैठकों और प्रचार-प्रसार के बावजूद गति धीमी

शासन के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा कई बैठकों का आयोजन किया गया तथा लगातार प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद ऑनलाइन कार्य अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

ऑनलाइन प्रक्रिया में सहायता के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय और वक्फ बोर्ड की ओर से कई हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल जारी किए गए हैं

राष्ट्रीय हेल्पलाइन: 1800110150

ई-मेल: support-umeed@gov.in

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हेल्पलाइन: 0522-3132567

ई-मेल: helpupscwbumeed@gmail.com

इसके अतिरिक्त जिले में भी संपर्क हेतु अधिकारी नियुक्त किए गए हैं

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सम्भल: श्री दिलीप कुमार – 9140413486

वक्फ निरीक्षक: श्री प्रविन्द्र कुमार – 8976526009, 9720197409

अधिकारियों ने लोगों से समय सीमा से पहले अपनी संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत पैदा न हो।

Also Click : Lucknow : एस आई आर डी मे विभिन्न विषयो पर विशेषज्ञो द्वारा दिया जा रहा है प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow