Sambhal News: शिक्षक दिवस पर गिफ्ट नहीं, रिजल्ट का वादा—नवाब महमूद गर्ल्स इंटर कॉलेज में ‘स्कूल टॉप’ करने का संकल्प
नवाब महमूद गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान
उवैस दानिश, सम्भल
नवाब महमूद गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षकों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्य हुरमा नसीम ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह बच्चों ने शिक्षक दिवस को उत्साह के साथ मनाया है, उसी तरह उन्हें आगे मेहनत कर विद्यालय का नाम रोशन करना चाहिए। वहीं सईद अख्तर इसराइली ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षकों के लिए बच्चों की ओर से दिया गया सबसे बड़ा गिफ्ट कोई उपहार नहीं, बल्कि उनका शानदार रिजल्ट है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे पढ़ाई में मेहनत कर स्कूल को टॉप कराएं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर और प्रोफेसर बनें और अपने माता-पिता, स्कूल, देश तथा अपने उस्तादों का नाम रोशन करें। शिक्षक दिवस के मौके पर विद्यालय परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम ने छात्राओं और शिक्षकों के बीच गुरु-शिष्य के रिश्ते की अहमियत को भी उजागर किया।
What's Your Reaction?







