Sambhal : मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बों, प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर रैलियां निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी कानू

By INA News Desk
Sep 24, 2025 - 20:39
43 Views
Sambhal : मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

Report : उवैस दानिश, सम्भल

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम” अभियान के तहत सम्भल पुलिस ने बुधवार को जिलेभर में बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक सम्भल कृष्ण कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थानों पर गठित एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला सुरक्षा दल की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने कस्बों, प्रमुख बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर रैलियां निकालकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। रैली के दौरान महिला हेल्पलाइन 181, विमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई।पुलिस ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति केंद्र योजना, आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना जैसी योजनाओं के पंपलेट भी वितरित किए। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर ही समाधान के लिए चौपाल का आयोजन किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर वातावरण उपलब्ध कराना है।अभियान के तहत महिलाओं को न केवल आत्मरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि यह अभियान जिले में लगातार जारी रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। उन्होंने कहा कि “मिशन शक्ति 5.0” महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिससे समाज में नारी शक्ति को नई पहचान और नया आयाम मिलेगा।

Also Click : Lucknow : ग्रोथ इंजन ही नहीं, देश का 'ग्रीन इंजन' भी बन रहा उत्तर प्रदेश, इंटरनेशनल ट्रेड शो में नजर आएगा पृथ्वी के प्रति उत्तर प्रदेश का संकल्प

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow