Hardoi : संडीला में पुलिस ने रिक्रूट्स के साथ पैदल गस्त कर नागरिकों में सुरक्षा का संदेश
रिक्रूट्स को स्थानीय सुरक्षा नियमों, नागरिकों के साथ संवाद और संवेदनशील परिस्थितियों में सतर्क रहने की बारीकियां समझाई गईं। इसके बाद रिक्रूट्स को प्रभारी निरी
Report : मुकेश सिंह
संडीला/हरदोई : पुलिस लाइन से नए रिक्रूट्स को थाना प्रांगण में शांति व्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें कस्बे के प्रमुख बाजार, संवेदनशील स्थान और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त करने के महत्व के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
रिक्रूट्स को स्थानीय सुरक्षा नियमों, नागरिकों के साथ संवाद और संवेदनशील परिस्थितियों में सतर्क रहने की बारीकियां समझाई गईं। इसके बाद रिक्रूट्स को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संडीला विद्या सागर पाल के निर्देशन में संवेदनशील स्थलों पर पैदल गस्त कराया गया। इस गस्त के दौरान उन्होंने आमजन से संपर्क कर पुलिस की उपस्थिति और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी साझा की, जिससे नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल नए रिक्रूट्स का अनुभव बढ़ता है बल्कि नागरिकों को भी पुलिस की तत्परता और सुरक्षा में विश्वास होता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण और पैदल गस्त अभियान जारी रहेंगे, ताकि कस्बे में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस प्रयास से संडीला के प्रमुख बाजार और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी मजबूत हुई और पुलिस-जन संवाद को भी बढ़ावा मिला।
What's Your Reaction?











