Sambhal : जनता पर बोझ क्यों? पीएम की अपील पर भड़के सांसद Ziaur Rahman Barq, बोले- सरकार टैक्स घटाए, जनता से त्याग क्यों?
बर्क ने कहा कि “90 फीसदी लोग लोअर और मिडिल क्लास में हैं, जिनके लिए घर चलाना ही मुश्किल हो गया है। अगर लोग सोना नहीं खरीदेंगे तो बेटियों की शादी कैसे करेंगे?” उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हालात इतने खराब
Report : उवैस दानिश, सम्भल
प्रधानमंत्री की “सोना न खरीदने, तेल कम इस्तेमाल करने और पेट्रोल-डीजल बचाने” की अपील पर सपा सांसद Ziaur Rahman Barq ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है, ऐसे में सरकार जनता को और कटौती करने की सलाह दे रही है।
बर्क ने कहा कि “90 फीसदी लोग लोअर और मिडिल क्लास में हैं, जिनके लिए घर चलाना ही मुश्किल हो गया है। अगर लोग सोना नहीं खरीदेंगे तो बेटियों की शादी कैसे करेंगे?” उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हालात इतने खराब हैं तो सरकार को खुद टैक्स कम करना चाहिए, जनता पर बोझ नहीं डालना चाहिए। सपा सांसद ने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं तब पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घटाए गए? उन्होंने कहा कि अब अगर कीमतें बढ़ रही हैं तो उसका पूरा भार आम जनता पर डालना गलत है। बर्क ने बीजेपी नेताओं के रोड शो पर भी तंज कसते हुए कहा, जब चुनाव में करोड़ों रुपये तेल पर खर्च हो सकते हैं, तो फिर आम जनता को बचत का पाठ क्यों पढ़ाया जा रहा है? उन्होंने मांग की कि युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट के दौर में केंद्र सरकार अस्थायी तौर पर पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करे ताकि लोगों को राहत मिल सके।
Also Click : Lucknow : असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई
What's Your Reaction?


