Hardoi News: एक लाख फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाली प्रदेश की पहली तहसील बनी संडीला, डीएम ने दी बधाई। 

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर तहसील संडीला उप जिलाधिकारी एवं समस्त विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि...

Jan 30, 2025 - 15:36
54 Views
Hardoi News: एक लाख फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाली प्रदेश की पहली तहसील बनी संडीला, डीएम ने दी बधाई। 

Hardoi News: 30 जनवरी का दिन जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण लेकर आया जब जनपद की संडीला तहसील 1 लाख फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाली प्रदेश की पहली तहसील बनी। जनपद पहले से ही प्रदेश में प्रथम चल रहा था। एक समय पर जनपद फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में 74 वें स्थान पर चल रहा था। जिलाधिकारी ने इसको गंभीरता से लिया और नये वर्ष के पहले दिन से प्रशासनिक मशीनरी में पूरा जोश भरा।

अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पूरे मनोयोग से कार्य किया और जनपद को प्रदेश में प्रथम बना दिया। उस समय तक पूरे जनपद में 1 लाख से कम फॉर्मर रजिस्ट्री हुई थी। एक महीने से भी कम समय में ऐसी उपलब्धि हासिल की कि पाँच तहसीलों में से एक तहसील संडीला ने ही एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया।

Also Read- Hardoi News: कृषक दुर्घटना बीमा योजना में लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी गंभीर, लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानून गो पर गिरी गाज।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर तहसील संडीला उप जिलाधिकारी एवं समस्त विभाग के सभी सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। कॉमन सर्विस सेंटरों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। संडीला तहसील की यह उपलब्धि जनपद व प्रदेश की अन्य तहसीलों में उत्साह भरने का कार्य करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow