Hardoi: संडीला पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल में खोए बच्चे को परिवार से मिलाया।
संडीला थाना क्षेत्र में सात साल का एक बच्चा घर का रास्ता भूल गया। वह बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रही पुलिस टीम को मिला। बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार
संडीला थाना क्षेत्र में सात साल का एक बच्चा घर का रास्ता भूल गया। वह बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रही पुलिस टीम को मिला। बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर जिले में गुम हुए बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन स्माइल के तहत संडीला पुलिस ने बच्चे को उसके परिवार को सौंपा। परिवार ने संडीला पुलिस टीम को धन्यवाद दिया और आभार जताया।
पुलिस टीम का विवरण-
प्रधान निरीक्षक विद्यासागर पाल थाना संडीला जनपद हरदोई।
उप निरीक्षक बलवंत सिंह थाना संडीला जनपद हरदोई।
महिला कांस्टेबल चंद्रावती थाना संडीला जनपद हरदोई।
Also Read- Lucknow: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली लखीमपुर खीरी के मुजाहिद शेख की किस्मत।
What's Your Reaction?