सोने चांदी की दुकान में हुई चोरी में नौकर गिरफ्तार, आभूषण बरामद। 

Hardoi Crime News: सोने चांदी के आभूषणों के विक्रेता की दुकान में हुई चोरी में दुकान मालिक द्वारा अपने नौकर पक्ष जताया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा नौकर...

By INA News Desk
Jul 10, 2025 - 16:08
117 Views
सोने चांदी की दुकान में हुई चोरी में नौकर गिरफ्तार, आभूषण बरामद। 
आभूषणों की दुकान में हुई चोरी में नौकर गिरफ्तार, आभूषण बरामद। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

सांडी\हरदोई। सोने चांदी के आभूषणों के विक्रेता की दुकान में हुई चोरी में दुकान मालिक द्वारा अपने नौकर पक्ष जताया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा नौकर को गिरफ्तार कर माल बरामद करने का कार्य किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमेश पुत्र रामकुमार निवासी लमकन थाना हरपालपुर की सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है, जिस पर सुधीर कुमार पुत्र सरजू प्रसाद निवासी ग्राम नीभापुर थाना सांडी कार्य करता था। प्रमेश को जानकारी मिली कि उसकी दुकान से कुछ आभूषण गायब हैं, इसके संबंध में प्रमेश द्वारा दुकान पर कार्य करने वाले सुधीर से जानकारी की गई परंतु सुधीर द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट न होने के कारण प्रमेश द्वारा घटना के संबंध में थाना सांडी को सूचना दी गई। 

थानाध्यक्ष सांडी राकेश यादव द्वारा घटना को गंभीरता से लिया गया और घटना के संबंध में जांच तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए संबंधित उपनिरीक्षक अंकुर कुमार को आदेशित किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी सुधीर कुमार को एक कान की बाली, तीन जोड़ी पायल, एक अदद लॉकेट, एक डिब्बे में 9.920 ग्राम पीली धातु तथा एक डिब्बे में 759.5 ग्राम सफेद धातु व एक पेन ड्राइव सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अंकुर कुमार के साथ हेड कांस्टेबल आनंद कुमार एवं कांस्टेबल अनिल शामिल रहे।

Also Read- Hardoi : Crime- बेनीगंज में अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का मामला, अभियुक्त दीपक हिरासत में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow