शाहजहांपुर: एक दिवसीय मंडल स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम आईएमए हॉल बरेली में आयोजित

चित्रकला विभाग की अध्यक्षा डॉ. अर्चना गर्ग के मार्गदर्शन में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा वैष्णवी राठौर ने मंडल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता की थीम राष्ट्रीय एकता थी इस विष...

Dec 1, 2024 - 23:21
 0  40
शाहजहांपुर: एक दिवसीय मंडल स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम आईएमए हॉल बरेली में आयोजित

By INA News Shahjahanpur.

रिपोर्ट :फै़याज़ उद्दीन साग़री

मेरा युवा भारत के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मंडल स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम आईएमए हॉल बरेली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के चित्रकला विभाग ने प्रतिभाग किया।

चित्रकला विभाग की अध्यक्षा डॉ. अर्चना गर्ग के मार्गदर्शन में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा वैष्णवी राठौर ने मंडल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता की थीम राष्ट्रीय एकता थी इस विषय पर वैष्णवी ने भारतीय धर्म सभ्यता एवं संस्कृति में एकता को प्रदर्शित कर राष्ट्रीय एकता पर सुंदर चित्र बनाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: अजमेर शरीफ दरगाह सर्वे: पूर्व नौकरशाहों और राजनयिकों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो राकेश कुमार आजाद ने छात्रा और  विभाग के समस्त सदस्यों को बहुत बधाइयां दी और छात्रा के कार्य की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता छात्राओं के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव प्रोअवनीश कुमार मिश्रा ने छात्रा को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम आशा करते हैं कि आगामी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भी वह प्रथम स्थान प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए और उन्नति पर पथ पर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी बरेली सौरभ कुमार सिंह, उपनिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बरेली मंडल बरेलीआदित्य कुमार, जिला युवा अधिकारी बदायूं हरि प्रेम कुमार और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सत्येंद्र कुमार शाहजहांपुर आदि ने विजेताओं को प्रमाण पत्र शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow