Hardoi: महर्षि मंगलगिरि आश्रम में शुरू हुआ शिवपुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ, हजारों भक्तों ने लिया भाग। 

हरदोई जिले के अहिरोरी कस्बा स्थित सिद्ध स्थान बाबा भूतनाथ मंदिर, महर्षि मंगलगिरि आश्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्वादश श्री रुद्र महायज्ञ

By INA News Desk
Feb 6, 2026 - 19:07
33 Views
Hardoi: महर्षि मंगलगिरि आश्रम में शुरू हुआ शिवपुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ, हजारों भक्तों ने लिया भाग। 
महर्षि मंगलगिरि आश्रम में शुरू हुआ शिवपुराण कथा एवं रुद्र महायज्ञ, हजारों भक्तों ने लिया भाग। 

हरदोई जिले के अहिरोरी कस्बा स्थित सिद्ध स्थान बाबा भूतनाथ मंदिर, महर्षि मंगलगिरि आश्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्वादश श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा का आयोजन हो रहा है जिसकी भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ बाबा भूतनाथ मंदिर से प्रातः 11 बजे बांधा पुलिया, कालाआम बाजार, प्रतापनगर चौराहा होते हुए देवदेवेश्वर महादेव नैमिषारण्य धाम पहुंची जहां पर आदि गंगा मां गोमती जी की विधवत पूजा अर्चना कर कलशों में जल भर कर वापसी हुई कलश यात्रा का शुभारंभ स्वामी विमलानंद सरस्वती जी महाराज नैमिषारण्य, क्षेत्रीय विधायक प्रभाष कुमार जी एवं आश्रम के महंत दिव्यगिरि जी महाराज द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यवस्थापक रुद्रेश शुक्ला, कृष्णेश शुक्ला, जगई पंडित, अमित सिंह, सचिन मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, देवेश सिंह, मनसा गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी, रोहित तिवारी, कुलदीप त्रिपाठी, अर्पित सैनी, सुशील शर्मा, आशीष सिंह, सागर सिंह, हरिकिशोर लाला, राहुल गुप्ता, प्रभाकर अग्निहोत्री, राघवेन्द्र सिंह, आलोक सैनी, शिवा त्रिपाठी, विवेक गुप्ता, पप्पू कुमार सहित हजारों भक्त सम्मिलित हुए। श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा का आयोजन आज से शुरू हो गया है जो 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर 108 पार्थिव शिव लिंग रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। 

Also Read- Hathras : युवक की हत्या का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल लोहे का पाइप और डंडा बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow