Sambhal: 'पाप का अंत बुरा होता है' : आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष, टीएमसी और सम्भल सांसद बर्क पर तीखा हमला। 

सम्भल पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विभिन्न राजनीतिक और सामयिक मुद्दों पर विपक्षी दलों, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और संभल

Jun 1, 2026 - 15:41
31 Views
Sambhal: 'पाप का अंत बुरा होता है' : आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष, टीएमसी और सम्भल सांसद बर्क पर तीखा हमला। 
आचार्य प्रमोद कृष्णम, कल्कि पीठाधीश्वर

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विभिन्न राजनीतिक और सामयिक मुद्दों पर विपक्षी दलों, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और संभल से समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के साथ हुई कथित घटनाओं को लेकर कहा कि यह वहां के लोगों की नाराजगी का परिणाम है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी से जुड़े घटनाक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं का “सम्मान समारोह” शुरू हो गया है और इससे उन नेताओं में भी डर पैदा हो गया है जो सनातन और हिंदुत्व के खिलाफ बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हुए कथित अत्याचारों का परिणाम अब सामने आ रहा है। राहुल गांधी और ममता बनर्जी की बैठक में बड़ी संख्या में विधायकों के शामिल न होने के सवाल पर आचार्य ने कहा कि टीएमसी का “जन-गण-मन” हो चुका है और पार्टी का समापन समारोह भी जल्द देखने को मिल सकता है। सम्भल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा वंदे मातरम को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जिनका दिल पाकिस्तान, तालिबान और बांग्लादेश के लिए धड़कता है, वे वंदे मातरम नहीं बोल सकते। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सांसद बर्क सम्भल के विकास की बात नहीं करते और जिले को पीछे धकेलने में उनके परिवार की बड़ी भूमिका रही है। गाजियाबाद में छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के पुलिस एनकाउंटर पर आचार्य ने कहा कि “पाप का अंत बुरा होता है।” उन्होंने यूपी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जघन्य अपराध करने वालों को सख्त संदेश दिया गया है। विपक्ष द्वारा एनकाउंटर पर उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की कोई जाति नहीं है, उसकी एकमात्र जाति सत्ता है। आचार्य प्रमोद कृष्णम के इन बयानों ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है और उनके तीखे हमलों की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है।

Also Read- Ayodhya: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी शिवसेना, अनुराग शुक्ला बने जिला प्रभारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow