Sitapur : मिश्रिख थाना समाधान दिवस में 6 शिकायतें आईं, 4 का मौके पर निपटारा

कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें जमीन से जुड़े विवादों की थीं। पुलिस और लेखपाल की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर इनका निपटारा कराया गया

Nov 22, 2025 - 22:55
31 Views
Sitapur : मिश्रिख थाना समाधान दिवस में 6 शिकायतें आईं, 4 का मौके पर निपटारा
Sitapur : मिश्रिख थाना समाधान दिवस में 6 शिकायतें आईं, 4 का मौके पर निपटारा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

मिश्रिख, सीतापुर। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता नए कोतवाल प्रदीप सिंह ने की। इस दौरान कुल 6 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 4 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें जमीन से जुड़े विवादों की थीं। पुलिस और लेखपाल की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर इनका निपटारा कराया गया। बाकी शिकायतों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कस्बा इंचार्ज गुड्डू राम, उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर पंजाबी बाग में फायरिंग की घटना, सीसीटीवी में तीन युवकों का हमला कैद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow