Sitapur : सीतापुर में ग्राम पंचायतों में डाक चौपाल,  ग्रामीण अब वित्तीय योजनाओं से जुड़कर बदलेंगे अपना भविष्य

इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम कोरौना और संदना में डाक चौपाल लगाई गई। डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ के निर्देश पर दक्षिणी उप मंडलीय निरीक्षक अंबुज वर्मा के नेतृत्व में

By INA News Desk
Jan 7, 2026 - 21:54
24 Views
Sitapur : सीतापुर में ग्राम पंचायतों में डाक चौपाल,  ग्रामीण अब वित्तीय योजनाओं से जुड़कर बदलेंगे अपना भविष्य
Sitapur : सीतापुर में ग्राम पंचायतों में डाक चौपाल,  ग्रामीण अब वित्तीय योजनाओं से जुड़कर बदलेंगे अपना भविष्य
Advertisement
Advertisement

Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur

सीतापुर जिले में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए डाक चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम कोरौना और संदना में डाक चौपाल लगाई गई। डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ के निर्देश पर दक्षिणी उप मंडलीय निरीक्षक अंबुज वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ।

चौपाल में ग्रामीणों को सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा, बचत खाता, आवर्ती जमा (आरडी) सहित डाक विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ओवरसियर अवनीश वर्मा, संदना बीपीएम सुमन गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला सरौसा, सौरभ यादव ब्रम्हावली सहित अन्य बीपीएम और एबीपीएम मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement