Sitapur : मिश्रित विकासखंड में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मनाया नया साल

संघ के पदाधिकारियों ने सभी अधिकारियों और अतिथियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को डायरी देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का पुष्प

By INA News Desk
Jan 7, 2026 - 22:15
23 Views
Sitapur : मिश्रित विकासखंड में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मनाया नया साल
Sitapur : मिश्रित विकासखंड में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मनाया नया साल

Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur

सीतापुर जिले के मिश्रित विकासखंड में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम विकासखंड के बैठक कक्ष में हुआ। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सभी ग्राम पंचायत सचिव और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।संघ के पदाधिकारियों ने सभी अधिकारियों और अतिथियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को डायरी देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का पुष्पमाला, मिठाई और डायरी भेंट कर स्वागत किया गया। सभी सफाई कर्मचारियों ने संघ की एकता और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष रामलोटन, महामंत्री ऊदन कुमार, संगठन मंत्री कुलदीप कुमार, संप्रेक्षक पूनम देवी, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा सहित विकासखंड के सभी सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई में 25 हजार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, गिरोहबंद अपराध के मामले में कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow