Sitapur : डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से बाजार एवं भीड़ भाड़ इलाकों का किया निरीक्षण परखी व्यवस्थाएं
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वसम्बन्धित को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की सतत निगरानी, ड्रोन कैमरा से निगरानी तथा संवेदनशील स्थलों
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर : शुकवार को जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जुम्मे की नमाज व नवरात्री के त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र कोतवाली नगर एवं थाना खैराबाद के मुख्य बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वसम्बन्धित को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, सी0सी0टी0वी0 कैमरों की सतत निगरानी, ड्रोन कैमरा से निगरानी तथा संवेदनशील स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित को दिए। साथ ही त्यौहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किये तथा आमजनमानस को किसी भी प्रकार के गैर परम्परागत जूलूस को न निकालने हेतु अपील की गयी। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम
What's Your Reaction?









