Sitapur : मिशन शक्ति एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का हुआ आयोजन।
मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर जिला महिला चिकित्सालय में स्थित का निरीक्षण किया गया, जहां के सभी सुविधाएं दुरुस्त
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर मिशन शक्ति फेस 5 के तहत जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या के आदेश के क्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा महिला जागरूकता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमलापुर ब्लाक कसमंडा में महिलाओं हेतु कानूनी अधिकारों का प्रचार प्रसार किया गया जिसमें लगभग 600 बालिकाओं एवं 20 महिलाओं एवं पुरुष उपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खैराबाद में मिशन शक्ति फेस 5 के माध्यम से लगभग साढे 300 बच्चों को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया। उजागर लाल इंटर कॉलेज में एक दिन की प्रधानाचार्य कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्रा सिमरनजीत सिंह को बनाया गया तथा प्रधानाचार्य के विभिन्न क्रियाकलाप एवं स्कूल का भ्रमण कराया गया। महिंद्रा स्किल ट्रेनिंग सेंटर सीतापुर में स्थित लगभग 178 महिलाओं बच्चियों को वित्तीय एवं कानूनी अधिकारों के बारे में वूमेन फॉर एंपावरमेंट के द्वारा जागरूक किया गया।
इसी क्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर जिला महिला चिकित्सालय में स्थित का निरीक्षण किया गया, जहां के सभी सुविधाएं दुरुस्त पायी गयीं। खंड विकास अधिकारी के रूप में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा सोमवती को खंड विकास अधिकारी मिश्रित का चार्ज दिया गया तथा उसकी विभिन्न अधिकारों के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज माननीय विधायक शशांक त्रिवेदी द्वारा महोली ब्लॉक में महिला एवं बच्चियों लगभग 100 को सम्मानित किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुये औषधियां वितरित की गयी एवं आवश्यक जांचे भी कराई गई।
Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम
What's Your Reaction?











