Sambhal : उस्मान सर्जिकल एंड मैटरनिटी सेंटर में लापरवाही, मरीज को कराना पड़ा दूसरे अस्पताल में ऑपरेशन, स्वास्थ्य विभाग से जांच की मांग
उस्मान सर्जिकल एंड मैटरनिटी सेंटर शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों में शामिल है, लेकिन सेवाओं की गुणवत्ता बेहद खराब है। स्टाफ का रवैया असंवेदनशील है और इमरजेंसी मा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
शहर के उस्मान सर्जिकल एंड मैटरनिटी सेंटर को लेकर मरीज और उनके परिजनों में भारी नाराजगी है। आरोप है कि अस्पताल में तैनात स्टाफ का बर्ताव बेहद खराब है और इमरजेंसी के समय भी डॉक्टर फोन तक नहीं उठाते, जिससे गंभीर मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है। एक मरीज को अचानक गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया, लेकिन स्टाफ ने न तो उचित उपचार दिया और न ही डॉक्टर ने समय पर फोन रिसीव किया। मजबूरन परिजनों को मरीज को दूसरे अस्पताल अरविंद हॉस्पिटल ले जाना पड़ा, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। इस घटना से परिजनों में गहरा आक्रोश है।
उस्मान सर्जिकल एंड मैटरनिटी सेंटर शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों में शामिल है, लेकिन सेवाओं की गुणवत्ता बेहद खराब है। स्टाफ का रवैया असंवेदनशील है और इमरजेंसी मामलों में भी लापरवाही बरती जाती है। अस्पताल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा, जिससे गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है और न ही सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मानकों के मुताबिक कई खामियां मौजूद हैं, जिनका खुलासा जांच के दौरान हो सकता है।
मरीज के परिजनों ने सिटी मजिस्ट्रेट और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि अस्पताल की गहन जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जाने पर ही ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सकती है।
Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम
What's Your Reaction?









