Sitapur : डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ कुलदीप सिंह को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर किया सम्मानित
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत कुलदीप सिंह ने अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम निर्धारित समय से पहले पूरा कर असा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 150-सेवता विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) कुलदीप सिंह (शिक्षा मित्र) को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत कुलदीप सिंह ने अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम निर्धारित समय से पहले पूरा कर असाधारण कार्य किया है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिलाधिकारी जर्नादन प्रसाद सहित चुनाव कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा
What's Your Reaction?











