Sitapur : झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक चलाने वालों पर कसा शिकंजा, सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद वाजपेयी ने जारी किया नोटिस

नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि जो भी व्यक्ति या संस्था उनके कार्यक्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा है, वह तत्काल अपना काम बंद करे और मुख्य चिकित्सा

By INA News Desk
Dec 3, 2025 - 21:40
22 Views
Sitapur : झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक चलाने वालों पर कसा शिकंजा, सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद वाजपेयी ने जारी किया नोटिस
Sitapur : झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक चलाने वालों पर कसा शिकंजा, सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद वाजपेयी ने जारी किया नोटिस

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

लहरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर के प्रभारी डॉ. अरविंद वाजपेयी ने क्षेत्र में चल रहे सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम्स को सख्त नोटिस जारी कर चेतावनी दी है कि बिना पंजीकरण के कोई भी चिकित्सालय या क्लीनिक संचालित नहीं होगा। झोलाछाप डॉक्टरों और अशिक्षित दाइयों द्वारा प्रसव कराने जैसी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए।

नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि जो भी व्यक्ति या संस्था उनके कार्यक्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के मेडिकल प्रैक्टिस कर रहा है, वह तत्काल अपना काम बंद करे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से वैध पंजीकरण कराकर ही क्लीनिक या अस्पताल चलाए। यदि नोटिस के बाद भी कोई अवैध गतिविधि पाई गई तो जिलाधिकारी और सीएमओ के निर्देश पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही पंजीकृत क्लीनिकों को भी चेताया गया है कि वे निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करें और केवल रजिस्टर्ड चिकित्सक ही इलाज करें। निरीक्षण में कोई कमी पाए जाने पर पंजीकरण तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

डॉ. अरविंद वाजपेयी के इस सख्त नोटिस के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया है। कई संचालक पंजीकरण कराने के लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर काटने लगे हैं।

Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow