Sitapur : कड़ाके की ठंड में यूरिया खाद के लिए लाइन मे लगकर धक्के खा रहे किसान
क्षेत्र के ग्राम अन्देश नगर के किसान अबरार अली ने बताया कि, मंगलवार को टोकन मिला था परंतु बुधवार को खाद नहीं मिल पाई है इसलिए वापस जा रहे हैं। मौके पर मौजूद
लहरपुर सीतापुर क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद भी एक से दो बोरी यूरिया खाद पाने के लिए भारी संख्या में किसान लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। मंगलवार को क्षेत्र की साधन सहकारी समिति रायपुर गंज में यूरिया खाद वितरण की खबर पाकर दूर-दूर से किसान कड़ाके की ठंड में भी दो बोरी यूरिया खाद पाने की आस में लाइन में लगे हुए थे क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर के राम गुलाम, ग्राम दन्ना पुरवा के बाबूराम व जुगल किशोर, ग्राम अल्बटनपुर के सतीश कुमार, ग्राम पतवारा के मुस्तकीम आदि ने बताया कि खाद का वितरण टोकन के आधार पर किया जा रहा है और वह लोग दो-तीन दिन से कड़ाके की ठंड के बाद टोकन लेने के लिए लाइन में लग रहे हैं परंतु अभी तक टोकन नहीं मिल पाया है।
क्षेत्र के ग्राम अन्देश नगर के किसान अबरार अली ने बताया कि, मंगलवार को टोकन मिला था परंतु बुधवार को खाद नहीं मिल पाई है इसलिए वापस जा रहे हैं। मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि समिति के द्वारा ₹270 प्रति बोरी खाद वितरित की जा रही है। क्षेत्र के ग्राम बहेरवा के किसान राजन खरे ने बताया कि उन्हें दो बोरी खाद मिल गई है।
कड़ाके की ठंड के बाद भी खाद वितरण स्थल पर किसानों को ठंड से बचाने के लिए कोई भी अलाव नहीं जलाया गया है और किसान ठंड में लाइन लगकर अपनी फसल को बचाने के लिए दो बोरी खाद के लिए धक्के खा रहा है। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सिद्धार्थ कुमार आर्य ने बताया कि यूरिया खाद की कोई भी कमी नहीं है और क्षेत्र की साधन सहकारी समिति शेरपुर, शरीफपुर कसमंडा, अकबरपुर, भगौती पुर व अकबरपुर में किसानों को दो बोरी खाद 266 रुपए 50 पैसे की दर से वितरित की जा रही है।
Also Click : Hathras : हाथरस में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में चोरी, लूट और अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठीं
What's Your Reaction?











