Sitapur : लहरपुर में तालाब की जमीन पर बनी 10 पक्की दुकानों पर चला बुलडोजर

तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में धारा 67 के तहत मुकदमा चलाकर बेदखली के आदेश दिए गए थे। इन आदेशों पर पुलिस और राजस्व टीम ने मिलकर बुलडोजर से दुकानें ढहा दीं

Dec 17, 2025 - 21:54
 0  16
Sitapur : लहरपुर में तालाब की जमीन पर बनी 10 पक्की दुकानों पर चला बुलडोजर
Sitapur : लहरपुर में तालाब की जमीन पर बनी 10 पक्की दुकानों पर चला बुलडोजर

लहरपुर, सीतापुर। अवैध कब्जे हटाने के अभियान के तहत तहसील प्रशासन ने मुख्य मार्ग पर तालाब की जमीन पर बनी दुकानों को गिराया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने ग्राम मेहंदी पुरवा मजरा अमौरा बेनी रामा में कार्रवाई की। सरकारी रिकॉर्ड में तालाब (गाटा संख्या 876, रकबा 0.623 हेक्टेयर) की जमीन को पाटकर अनीश, अवध राम, रामकरण, राधे, सुनील आदित्य सहित 10 लोगों ने पक्की दुकानें बनाई थीं।

तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में धारा 67 के तहत मुकदमा चलाकर बेदखली के आदेश दिए गए थे। इन आदेशों पर पुलिस और राजस्व टीम ने मिलकर बुलडोजर से दुकानें ढहा दीं। इससे तालाब को पुराना स्वरूप वापस मिलेगा। मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मुक्त कराई गई जमीन की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। कार्रवाई में नायब तहसीलदार अशोक यादव, आलम, राहुल यादव, अंकुर, पवन यादव सहित अन्य राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Click : Hathras : हाथरस में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में चोरी, लूट और अतिक्रमण जैसी समस्याएं उठीं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow