Sitapur : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, महिला की हालत गंभीर
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को कार से बाहर निकाला। महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक है। बच्चों को भी चोट लगी है, लेकिन उनकी
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में लखीमपुर से सीतापुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा स्टडी वेल पब्लिक स्कूल के पास हुआ। कार में तीन लोग सवार थे - एक महिला और दो बच्चे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक नियंत्रण खो बैठा।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को कार से बाहर निकाला। महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत चिंताजनक है। बच्चों को भी चोट लगी है, लेकिन उनकी जान खतरे से बाहर है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है।
What's Your Reaction?











