Sitapur : लखनऊ जोन के एडीजी ने खैराबाद थाने का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला मदद डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, मेस और पुलिस कर्मियों की बैरक सहित पूरे थाना परिसर का जायजा लिया। था
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के खैराबाद थाने पर लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय ने अचानक दौरा किया। थाने पहुंचते ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने की हर व्यवस्था को करीब से परखा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला मदद डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, मेस और पुलिस कर्मियों की बैरक सहित पूरे थाना परिसर का जायजा लिया। थाने के सभी रिकॉर्ड और अभिलेखों को ध्यान से देखा। रिकॉर्ड के रख-रखाव को बेहतर बनाने और उन्हें हमेशा अपडेट रखने के लिए संबंधित कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले, थानाध्यक्ष अनिल सिंह और थाने के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : वृद्धों, वंचितों और निराश्रितों का सशक्तिकरण योगी आदित्यनाथ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
What's Your Reaction?











