Sitapur : मिशन शक्ति 5.0: खैराबाद में ई-रिक्शा से जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

जागरूकता को ज्यादा फैलाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने ई-रिक्शा के माध्यम से प्रचार किया। एंटी रोमियो के तहत 1090, 181, 1076, 1098, 102, 1

By INA News Desk
Sep 27, 2025 - 23:04
53 Views
Sitapur : मिशन शक्ति 5.0: खैराबाद में ई-रिक्शा से जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी
Sitapur : मिशन शक्ति 5.0: खैराबाद में ई-रिक्शा से जागरूकता अभियान, महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

खैराबाद- सीतापुर : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहीमाबाद में जय नारायण सर्वोदय विद्यालय, नगर के डीजे चौराहा और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर मां गौरी देवी मंदिर में आई महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाने की पुलिस टीम ने सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। बालिकाओं, शिक्षिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया।जागरूकता को ज्यादा फैलाने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने ई-रिक्शा के माध्यम से प्रचार किया। एंटी रोमियो के तहत 1090, 181, 1076, 1098, 102, 108 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह योजना आदि के बारे में बताया। पुलिस टीम में दरोगा आकांक्षा यादव, दीवान अभिषेक मिश्रा, सिपाही पंकज कुमार, महिला सिपाही मनीषा, सपना शर्मा, पिंकी शामिल रहीं।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow