Sitapur : मिशन शक्ति 5.0- सीतापुर में छात्राओं को थाना प्रभारी बनाकर जागरूक किया, महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निपटारा

थाना मछरेहटा की थानाध्यक्ष ने समस्या सुनी, तत्काल समाधान कराया समझौता वंशीधर युवन पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा सौम्या राठौर को एक दिन के लिए

By INA News Desk
Sep 27, 2025 - 23:00
48 Views
Sitapur : मिशन शक्ति 5.0- सीतापुर में छात्राओं को थाना प्रभारी बनाकर जागरूक किया, महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निपटारा
Sitapur : मिशन शक्ति 5.0- सीतापुर में छात्राओं को थाना प्रभारी बनाकर जागरूक किया, महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निपटारा
Advertisement
Advertisement

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत जिला पुलिस को सक्रिय भागीदारी कर महिलाओं को जागरूक करने, उनके सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं।

क्षेत्राधिकारी सिधौली ने छात्राओं को किया जागरूक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमलापुर में क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार ने विद्यालय की छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना के उद्देश्य, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा गुड टच, बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों के बारे में सकारात्मक चर्चा की। साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पम्फलेट देकर छात्राओं को जागरूक किया।

थाना मछरेहटा की थानाध्यक्ष ने समस्या सुनी, तत्काल समाधान कराया समझौता वंशीधर युवन पब्लिक इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा सौम्या राठौर को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। सौम्या ने थाना दिवस में आए पांच फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित बीट प्रभारी को निपटारा करने के लिए निर्देश दिया। बहोरनपुर ग्राम पंचायत से आपसी झगड़े को लेकर आई दो महिलाओं का प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें समझाकर तत्काल दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।थाना रेउसा में बालिकाओं ने समझी पुलिसिंग थाना रेउसा परिसर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को पूरे थाना परिसर का भ्रमण कराया। प्रतिदिन की कार्रवाई में पुलिस कैसे जनता के बीच रहकर समस्याओं का हल करती है, उसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

थाना सकरन में थाना प्रभारी ने सुनी महिलाओं की समस्याएं थाना सकरन पर केपीएस डिग्री कॉलेज तंबौर की बीए की छात्रा अनामिका शुक्ला पुत्री नवनीत कुमार शुक्ला उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कस्बा सकरन जनपद सीतापुर को थाना दिवस के अवसर पर कार्यभार सौंपा गया। उनके द्वारा आई महिला फरियादियों की समस्याओं को समझकर यथासंभव सहायता और निपटारे के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए।

थाना संदना में प्रभारी ने किया थाना निरीक्षण क्षेत्राधिकारी मिश्रित आलोक प्रसाद की मौजूदगी में थाना संदना पर एक दिन के लिए लार्ड कृष्णा वीएनए कॉलेज धर्मापुर की कक्षा 12 की छात्रा आकांक्षा सिंह पुत्री अरविंद प्रताप सिंह निवासी धवरपारा थाना संदना सीतापुर को थाना प्रभारी बनाया गया। छात्रा अपूर्वा सिंह पुत्री सुनील कुमार निवासी गेंधरिया थाना संदना सीतापुर को द्वितीय अधिकारी तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज संदना जनपद सीतापुर की छात्रा वर्तिका पुत्री परितोष कुमार निवासी अनोगी गढ़ी थाना संदना सीतापुर को मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया। थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह तथा द्वितीय अधिकारी अपूर्वा सिंह ने समाधान थाना दिवस के दौरान आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। आवश्यक निर्णय लेकर निपटारे का प्रयास किया। उन्होंने थाना परिसर स्थित कार्यालय, सीसीटीवी कार्यालय, हवालात तथा मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण भी किया। मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी वर्तिका ने केंद्र में आने वाली महिला शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और निपटारे का प्रयास किया। साथ ही छात्राओं को कार्यालय, हवालात तथा मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण कराकर पुलिस के रोजाना कार्यों के बारे में जानकारी दी।

Also Click : झांसी के सीपरी बाजार में ज्वेलरी शॉप से 50 हजार की सोने की अंगूठी चोरी, शातिर जोड़े ने CCTV के सामने रची साजिश, पुलिस तलाश में जुटी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement