Sitapur : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की

स्वागत से प्रसन्न डॉ प्रवीण तोगड़िया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं में एकता सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी हिंदू संगठित रहें। उन्होंने मौजूद जनस

By INA News Desk
Jan 13, 2026 - 22:01
24 Views
Sitapur : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की
Sitapur : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के लहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया का बिस्वां से लखीमपुर जाते समय भव्य स्वागत किया गया। नगर के मजा शाह चौराहे पर बड़ी संख्या में जमा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत से प्रसन्न डॉ प्रवीण तोगड़िया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुओं में एकता सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी हिंदू संगठित रहें। उन्होंने मौजूद जनसमूह से प्रतिदिन मंदिर जाने और शनिवार-मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, जिलामंत्री शिवशंकर हिंदू, प्रखंड अध्यक्ष अंकित हिंदू, अंकुर बजरंगी, सुभाष, आलोक, रोहित, अमन, अभिषेक बजरंगी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार और कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Also Click : Hardoi : बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, संतों व संघ पदाधिकारियों ने दिया एकता और जागरण का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow