Sitapur : जिलाधिकारी ने 'नो हेलमेट नो फ्यूल' अभियान के लिए की महत्वपूर्ण बैठक, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में पेट्रोल पंपों से ईंधन न दिया जाए। जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इस अभियान

Jan 13, 2026 - 22:03
 0  20
Sitapur : जिलाधिकारी ने 'नो हेलमेट नो फ्यूल' अभियान के लिए की महत्वपूर्ण बैठक, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए सख्त निर्देश
Sitapur : जिलाधिकारी ने 'नो हेलमेट नो फ्यूल' अभियान के लिए की महत्वपूर्ण बैठक, पेट्रोल पंप संचालकों को दिए सख्त निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में पेट्रोल पंपों से ईंधन न दिया जाए। जनपद के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इस अभियान का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा गया।

यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से नियमित निरीक्षण और प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर पेट्रोल पंपों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को गस्त बढ़ाने और शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, संतों व संघ पदाधिकारियों ने दिया एकता और जागरण का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow