Sitapur : शीत लहर में जरूरतमंदों को राहत मिली, गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने बांटे कंबल
संस्था के सीतापुर सुपरवाइजर मुहीब रजा अत्तारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चल रहा है और आगे भी ऐसे काम होते रहेंगे। मौलाना तौकीर अत्तारी ने कहा कि मानव
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र में भीषण ठंड और शीत लहर के बीच गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों की मदद की। संस्था ने बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, मंडी और आसपास के इलाकों में जाकर गरीबों को कंबल वितरित किए। इस कार्य का मकसद लोगों को सर्दी से बचाव और सुरक्षा प्रदान करना है।
संस्था के सीतापुर सुपरवाइजर मुहीब रजा अत्तारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चल रहा है और आगे भी ऐसे काम होते रहेंगे। मौलाना तौकीर अत्तारी ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। इसमें दिखावा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। इसी भावना से विभिन्न शहरों और क्षेत्रों में कंबल पहुंचाए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हों। अब तक संस्था ने पूरे भारत में लगभग एक लाख कंबल वितरित किए हैं।
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन दावत-ए-इस्लामी से जुड़ा एक सामाजिक विभाग है, जो लगातार मानव सेवा और भलाई के कार्य करता रहा है। अंत में सभी स्वयंसेवकों, सहयोगियों और मदद करने वालों का दिल से धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में मुहीब रजा अत्तारी, मौलाना तौकीर खान अत्तारी, जीशान फरीदी, फैजी चिश्ती, सीतापुर जामा मस्जिद के इमाम अमीनुद्दीन बरकाती, साद भाई, शाहरुख अत्तारी, गुलफाम भाई, नेहाल भाई जैसे लोग शामिल रहे।
Also Click : Balrampur : पीएचसी सराय खास पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत 5 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने का आदेश
What's Your Reaction?











