Uttrakhand : उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी 'खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026' में हिस्सा लेने पहुंचे

खिलाड़ियों में पुलिस कांस्टेबल ईशु भारती, गायत्री नेगी, तनुजा बुंगला, सुनीता भट्ट और चेतन प्रजापति शामिल हैं। ईशु भारती 50-55 किलोग्राम वर्ग में और चेतन प्रजापति 7

By INA News Desk
Jan 6, 2026 - 21:19
53 Views
Uttrakhand : उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी 'खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026' में हिस्सा लेने पहुंचे
Uttrakhand : उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी 'खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026' में हिस्सा लेने पहुंचे

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

दमन और दीव के घोघला बीच पर आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 के दूसरे संस्करण में उत्तराखंड के 5 खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। इनमें 2 पुरुष और 3 महिला खिलाड़ी हैं, जो प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों में पुलिस कांस्टेबल ईशु भारती, गायत्री नेगी, तनुजा बुंगला, सुनीता भट्ट और चेतन प्रजापति शामिल हैं। ईशु भारती 50-55 किलोग्राम वर्ग में और चेतन प्रजापति 70-75 किलोग्राम वर्ग में पेनचक सिलाट फाइटिंग में हिस्सा लेंगे। गायत्री नेगी, तनुजा बुंगला और सुनीता भट्ट टीम रेगु इवेंट में खेलेंगी।

उत्तराखंड टीम के चीफ डे मिशन रवींद्र भंडारी और नोडल ऑफिसर अनूप बिष्ट हैं। टीम के कोच बब्लू दिवाकर हैं, जो पेनचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव भी हैं। यह खेलो इंडिया बीच गेम्स का दूसरा संस्करण है। इसमें 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 1300 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 6 मुख्य खेल हैं - बीच पेनचक सिलाट, ओपन वॉटर स्विमिंग, बीच कबड्डी, बीच वॉलीबॉल, बीच सेपक टकरॉ और बीच सॉकर। इसके अलावा बीच मलखंब और बीच टग ऑफ वॉर प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल हैं। पिछले साल हुए पहले संस्करण में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और 4 रजत तथा 3 कांस्य पदक जीते थे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तराखंड तथा पेनचक सिलाट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Also Click : Balrampur : पीएचसी सराय खास पर सीएमओ का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत 5 कर्मचारी अनुपस्थित, वेतन रोकने का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow