Sitapur : सीतापुर के डीएम ने हरगांव आदर्श नगर पंचायत का किया औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

जनसुनवाई रजिस्टर देखते हुए पाइप लाइन से जुड़ी शिकायत पर शिकायतकर्ता से फोन पर बात की। कार्यों में देरी पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई और समय पर काम पूरा क

Jan 11, 2026 - 21:58
 0  13
Sitapur : सीतापुर के डीएम ने हरगांव आदर्श नगर पंचायत का किया औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं
Sitapur : सीतापुर के डीएम ने हरगांव आदर्श नगर पंचायत का किया औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

Report : संदीप चौरसिया ‍INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने आदर्श नगर पंचायत हरगांव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई कमियां पाईं। जनसुनवाई रजिस्टर देखते हुए पाइप लाइन से जुड़ी शिकायत पर शिकायतकर्ता से फोन पर बात की। कार्यों में देरी पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। विद्युत से संबंधित शिकायत पर भी शिकायतकर्ता से चर्चा की तथा आईजीआरएस फीडबैक की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि वार्ड के अनुसार सफाई कर्मियों की सूची नगर पंचायत के बाहर चस्पा की जाए। लिपिक कक्ष में निर्माण पत्रावलियां कम पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा और लिपिक पर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्माण पत्रावली में जेई की निरीक्षण आख्या में कमियां मिलने पर जेई पर भी अनुशासनिक कार्रवाई करने को कहा। बंधन योजना की पत्रावलियां देखीं तथा पेयजल योजना की जानकारी ली। जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र पटल पर अधिक समय तक काम लंबित न रखने के निर्देश दिए। दाखिल खारिज रजिस्टर की धीमी प्रगति पर अधिशासी अधिकारी को फटकार लगाई और एक महीने में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

जल कल पटल के निरीक्षण में पानी की टंकी की पत्रावली देखी और हाउस टैक्स की जानकारी ली। कूड़ा उठान वाहन की स्थिति और लॉकबुक का अवलोकन किया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय और बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हरगांव में एसआईआर फॉर्म, फॉर्म-6 और फॉर्म-8 की स्थिति जानी। एसआईआर की पूरी सूची दीवार पर चस्पा करने के निर्देश दिए तथा इन कार्यों में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत श्रीश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : मुंबई पुलिस की डिजिटल ट्रैकिंग से उत्तर प्रदेश में छिपे 1650 चोरी और गुम मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब दो करोड़ रुपये

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow