Sitapur : सीतापुर के डीएम ने महोली तहसील में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा ग्राम रोजहा (पोस्ट धौरेमऊ, विकास खंड ऐलिया) में प्राचीन शिव मंदिर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट समेत अन्य

Feb 5, 2026 - 21:54
 0  10
Sitapur : सीतापुर के डीएम ने महोली तहसील में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया
Sitapur : सीतापुर के डीएम ने महोली तहसील में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय का निरीक्षण किया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने आदर्श तहसील महोली परिसर में निर्माणाधीन उप निबंधक कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल हो और पिलर निर्माण के बाद सरिया कहीं से दिखाई न दे। उन्होंने भवन के अंदर बन रहे शौचालयों का भी जायजा लिया और निर्माण मानकों के अनुसार काम पूरा करने के आदेश दिए।इसके बाद जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा ग्राम रोजहा (पोस्ट धौरेमऊ, विकास खंड ऐलिया) में प्राचीन शिव मंदिर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इंटरलॉकिंग, सोलर लाइट समेत अन्य कार्यों को देखा। प्रकाश व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों तथा शीघ्र हैंडओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow