Sitapur : किसान मंच ने मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
किसान मंच ने जिले में मूंगफली मंडी स्थापित करने की मांग की ताकि किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले। साथ ही समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराने
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर किसान मंच ने जनपद की गंभीर जनहित और किसान समस्याओं पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम 16 सूत्रीय विस्तृत ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में अवैध कब्जों, अधूरे विकास कार्यों, खराब सड़कों, जलभराव और किसानों को फसलों का उचित मूल्य न मिलने जैसी बुनियादी समस्याओं की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया गया।
जिला संयोजक नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, ग्राम समाज की भूमि और चारागाहों पर तेजी से अवैध कब्जे हो रहे हैं। इससे किसानों और आम जनता को भारी नुकसान हो रहा है। कई जगह सार्वजनिक भूमि को निजी उपयोग में लिया जा रहा है लेकिन विभागों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ज्ञापन में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनी कई सड़कों की गुणवत्ता खराब होने, जगह-जगह धंसने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहने की बात कही गई। सीतापुर शहर और अन्य नगर पालिकाओं में नालियों की खराब स्थिति से जलभराव आम समस्या है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
किसान मंच ने जिले में मूंगफली मंडी स्थापित करने की मांग की ताकि किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले। साथ ही समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। मंच ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अल्पना सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश बाजपेई, विजय कुमार सिंह हाशमी, रामचंद्र मौर्य, लक्ष्मी कांत बाजपेई, नीलम, आशुतोष पांडेय, श्रवण पांडे, हर्षित, रंजीत पाल, सरला सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : निदेशालय की रिपोर्ट पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह निलंबित
What's Your Reaction?











