Sitapur : मछरेहटा में संविधान पाठ का आयोजन, समाज में समता, समानता और भाईचारा फिर से स्थापित करने का दिया संदेश

उपाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो गया है, संसद चुप है। संविधान खतरे में है, लोकतंत्र में सन्नाटा है। सरकार बदलाव के साथ सामाजिक ब

Dec 22, 2025 - 21:43
 0  15
Sitapur : मछरेहटा में संविधान पाठ का आयोजन, समाज में समता, समानता और भाईचारा फिर से स्थापित करने का दिया संदेश
Sitapur : मछरेहटा में संविधान पाठ का आयोजन, समाज में समता, समानता और भाईचारा फिर से स्थापित करने का दिया संदेश

मछरेहटा-सीतापुर। विकास खंड मछरेहटा के गुजरेहटा नेवादा गांव में दलित पिछड़ा शोषित एकता समिति ने संविधान पाठ का कार्यक्रम किया। मुख्य आयोजक गोकरन विश्वकर्मा और परागी रैदास थे। अध्यक्ष रंजीत सिंह विद्रोही ने गांव वालों से कहा कि अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान के रास्ते पर चलकर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज अपने अधिकारों, सम्मान की रक्षा कर सकते हैं। समाज में समता, समानता और भाईचारा फिर से स्थापित हो सकता है। दलितों से शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है, अब बहुजन समाज अंबेडकर और कांशीराम के मिशन को पूरा करने के लिए आगे आए और अपने हक के लिए संघर्ष करे।

उपाध्यक्ष यशवंत सिंह यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो गया है, संसद चुप है। संविधान खतरे में है, लोकतंत्र में सन्नाटा है। सरकार बदलाव के साथ सामाजिक बदलाव जरूरी है। ऐसी विचारधारा बने कि सत्ता जनता के हित चाहने वालों के पास जाए। मौजूदा सरकारों में अवसरवाद और नैतिक गिरावट है। ऐसी सत्ताओं से मोह छोड़ दें। यह लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, संविधान और समाज के लिए है। सिधौली तहसील अध्यक्ष संदीप कुमार यादव ने कहा कि संविधान बचाने के लिए पिछड़े समाज को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र रावत, उमादत्त प्रजापति, शिवसागर पाल, मोहम्मद शादाब और अशोक रावत मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow: ‘किसान सम्मान दिवस’ मनाएगी योगी सरकार, पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर होगा आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow